नीट यूजी परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 47 स्टूडेंट ने दाखिल की याचिका; हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा में बिजली गुल होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट इंदौर से राहत नहीं मिलने पर 47 स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले 75 स्टूडेंट की दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए थे, लेकिन एनटीए की रिट पिटीशन के बाद परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया था।

एडवोकेट मृदुल भटनागर ने बताया कि हमने आज ही अर्जेंट सुनवाई के लिए मेंशन मांगा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई तय की है। भटनागर ने बताया कि 75 में से 47 स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। यदि इस मामले की नियमित सुनवाई होगी तो याचिकाकर्ता स्टूडेंट की अलग से काउंसलिंग की जाएगी।

👉 यह भी पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट इंदौर ने नीट यूजी में शामिल हुए याचिकाकर्ता 75 स्टूडेंट की दोबारा परीक्षा कराने की याचिकाएं खारिज कर दी थीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसी दिन सभी स्टूडेंट का रिजल्ट भी ईमेल पर भेज दिया था। हाईकोर्ट ने यह फैसला परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की रिट अपील मंजूर करते हुए अपना फैसला सुनाया।

एनटीए की तरफ से कोर्ट में भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि 22 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। सभी सेंटर पर माकूल व्यवस्था थी। जिन सेंटरों पर बिजली गुल होने की बात कही जा रही है, वहां भी पावर बैकअप था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।