अगर सीएम ने नहीं लगाया होता सफाई पर जोर, इंदौर में नहीं होता ‘तमगे’ का शोर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

स्वच्छता में लगातार आठवीं बार देश में नंबर वन आकर इंदौर ने बता दिया है कि हम ही नंबर वन रहेंगे। चाहे कोई भी शहर हो, कितनी भी कैटेगरी बन जाए, लेकिन हम से आगे नहीं निकल सकता। क्योंकि, कोई भी शहर सफाई तो मशीनों से भी कर लेगा लेकिन जो जज्बा हमारे पास है वह कहां से आएगा।

जरा याद कीजिए वह समय जब इंदौर में चारों ओर बास मारती कचरा पेटियां पड़ी होती थीं। तब इंदौर में मालिनी गौड़ महापौर थीं और मनीष सिंह नगर निगम कमिश्नर बनकर आए थे। सबसे पहले शहर को खुले में शौच से मुक्त किया गया। फिर शुरू हुआ शहर से कचरा पेटियों को मुक्त करने का काम। डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुरू हुआ। परिणाम यह हुआ कि शहर से कचरा गायब हो गया। फिर इसी कचरे से सीएनजी बनाई जाने लगी। तब इंदौर स्वच्छता में लगातार देश में नंबर वन आने लगा। नए-नए प्रयोग होने लगे। बैकलेन और छोटे-मोटे नाले भी कुर्सी पर बैठकर चाय पीने लायक हो गए।

👉 यह भी पढ़ें:

इसी बीच कोरोना महामारी भी आई। तब तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर नगर निगम के कमिश्नर थे और मनीष सिंह इंदौर के कलेक्टर बन चुके थे। महापौर मालिनी गौड़ ही थीं। तीनों ने मिलकर इस चुनौती का डटकर मुकाबला किया और फिर नंबर वन का खिताब ले आए। इसके बाद निगम कमिश्नर के रूप में प्रतिभा पाल आईं, उन्होंने भी यह जज्बा बरकरार रखा।

सातवीं और आठवीं बार की कहानी थोड़ी चिन्ता बढ़ाने वाली रही। आठवीं बार की जीत पर शहर को भी शंका होने लगी थी। जनप्रतिनिधियों ने बिल्कुल ही ध्यान देने बंद कर दिया था। तभी सीएम डॉ.मोहन यादव ने इस पर संज्ञान लेना शुरू किया। शिवम वर्मा को निगमायुक्त बनाकर इंदौर लाया गया। अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा की नियुक्ति हुई, लेकिन राजनीतिक सहयोग पहले जैसे नहीं मिल रहा था। सीएम की मॉनिटरिंग जारी रही। शिवम वर्मा ने पूरी ताकत लगा दी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी सपोर्ट मिला, जिसका परिणाम आठवीं बार का यह तमगा रहा।

अब चिन्ता इस बात की है कि क्या आगे यह सफर जारी रहेगा? जनता तो तैयार है, अफसर भी तैयार ही रहेंगे, लेकिन क्या जनप्रतिनिधि इसके लिए तैयार हैं? सोचिएगा जरूर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।