ईरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, जलते विमान और उठता धुआं
ईरान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बड़े हमले की खबर सामने आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, कहा-सपा वालों ने नोएडा को बना लिया था लूट का एटीएम
- दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भीषण आग: एहतियात के तौर पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं
- मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग: ईरान का बड़ा हमला, इजराइल और अमेरिकी ठिकाने बने निशाना
- पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: पाकिस्तानी आतंकी हाशिम मूसा दिसंबर 2024 से ही कश्मीर में किसी बड़े हमले की फिराक में था
- रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर किया बड़ा हमला, सीमा पर 66 ड्रोन मार गिराए
सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में एयरपोर्ट पर जलते हुए विमान और आसमान में उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है।
सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि एयरपोर्ट पर कई विमान मौजूद थे। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया ने भी बताया है कि हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया गया है।
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इजरायली रक्षा बल ने घोषणा की है कि वह ईरान में “बड़े पैमाने पर नए हमले” शुरू कर रही है।
इससे पहले इजरायली सेना ने 4 मार्च को भी इसी एयरपोर्ट को निशाना बनाया था। उस समय उसका कहना था कि हमलों में उन रक्षा और पहचान प्रणालियों को नष्ट कर दिया गया जो इजरायली वायुसेना के लिए खतरा बन रही थीं।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ताजा हमले में एयरपोर्ट के किन-किन हिस्सों पर बमबारी की गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस बार का हमला पहले से कहीं अधिक तेज और शक्तिशाली था।



