गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के आरहामा जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। कई घंटों तक चली इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की।
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
- उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया
- किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: 8 जवान घायल, जैश के आतंकी घेरे में
- आंध्र प्रदेश में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी, एक करोड़ के इनामी माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद नष्ट किया उसका साम्राज्य
- छत्तीसगढ़: नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
सूचना मिलने पर शुरू हुआ बड़ा अभियान
मंगलवार शाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही आतंकियों को घेरा गया, दोनों तरफ से तेज गोलीबारी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही।
संयुक्त बलों ने संभाला मोर्चा
इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों ने मिलकर अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन उन्होंने जवाब में फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया।
दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के इलाके में घिरे होने की संभावना जताई गई है। अंधेरा बढ़ने के कारण रात में ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिसे बुधवार सुबह सूरज निकलते ही फिर से शुरू किया गया।
पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।



