तेलंगाना में नक्सली विरोधी अभियान में भारी सफलता, 130 नक्सलियों ने सीएम रेवंत रेड्डी के सामने डाले हथियार

Date:

हैदराबाद। गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया है। शनिवार को तेलंगाना में नक्सली विरोधी अभियान को भारी सफलता मिली है। 130 नक्सलियों ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के सामने हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वालों में पूर्व वरिष्ठ माओवादी नेता टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवुजी भी शामिल है।

हैदराबाद के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हुए एक कार्यक्रम में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 130 माओवादियों ने अपने हथियार डाले। सरेंडर करने वाले पूर्व वरिष्ठ माओवादी नेता टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवुजी और मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम भी शामिल रहे। साथ ही तेलंगाना स्टेट कमिटी के सचिव बडे चोक्का राव उर्फ दामोदर उर्फ जगन और स्टेट कमिटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नु दादा ने भी सामूहिक आत्मसमर्पण में अपने हथियार डाले।

नक्सलियों ने सौंपे 266 हथियार

नक्सलियों ने कुल 266 हथियार सौंपे। इनमें INSAS राइफलें, AK-47 असॉल्ट राइफलें, SLR (सेल्फलोडिंग राइफलें), बोल्टएक्शन राइफलें, .303 राइफलें, अमेरिकी कार्बाइन, 9mm पिस्तौलें, 7.62mm राइफलें, 8mm बोल्टएक्शन राइफलें, सिंगलशॉट राइफलें, BGL (ब्रीच लोडिंग गन), ग्रेनेड लॉन्चर और स्टन गन शामिल थे। राज्य के डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि सरेंडर करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की ओर से पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत मदद की जाएगी। उन्हें पुलिस की ओर से सक्रिय माओवादों के हमले से बचाने के लिए सुरक्षा भी दी जाएगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।