संघ प्रमुख मोहन भागवत 10 अगस्त को आएंगे इंदौर, कैंसर केयर सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Date:

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 10 अगस्त को इंदौर आ रहे हैं। वे यहां 96 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे कैंसर केयर हॉस्पिटल के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे। वे यहां अलगअलग समाजों से जुड़े लोगों के साथ चर्चा भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संघ प्रमुख भागवत 3 जनवरी 2025 और 13 जनवरी 2025 को इंदौर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख भागवत श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र एवं कैंसर केयर सेंटर के उद्घाटन में शामिल होने रहे हैं। इसके साथ ही विजयनगर क्षेत्र में स्थित एक सभागृह में विभिन्न समाजों से जुड़े लोगों के साथ चर्चा भी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन अलग-अलग सत्रों में होगा।

दो चरणों में बन रहा है हॉस्पिटल

हॉस्पिटल का यह प्रोजेक्ट दो चरणों में बन रहा है। पहले चरण में लगभग 26 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसेमं दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण का उद्घाटन होगा। वहीं, इसके दूसरे चरण में हाईटेक मशीनरी और अन्य फ्लोर के निर्माण कार्य किए जाएंगे। श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र एवं कैंसर केयर सेंटर प्रोजेक्ट 96 करोड़ रुपए का है। यह पूरा प्रोजेक्ट जनभागीदारी से बन रहा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।