दिल्ली के एक स्विमिंग पूल में नहाने गई दो मासूम बच्चियों के साथ रेप, ठेकेदार और केयर टेकर गिरफ्तार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला के लामपुर स्थित एमके स्विमिंग पूल में तैराकी करने गई नौ वर्षीय दो बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद नरेला पुलिस ने स्विमिंग पूल के ठेकेदार अनिल और केयर टेकर मुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तकिये का कवर, चादर, आपत्तिजनक सामान और डीवीआर बरामद किए हैं। पुलिस के अ अनुसार स्विमिंग पूल से करीब छह से सात किलोमीटर दूर रहने वाली दोनों नाबालिग बच्ची बस से नरेला स्थित इस स्विमिंग पूल पांच अगस्त को तैराकी करने आई थी। इससे पहले भी दोनों नाबालिग यहां एक बार आ चुकी थी। दूसरी बार आने पर ठेकेदार अनिल ने दोनों बच्चियों को पकड़ लिया। परिसर में बने एक कमरे में ले जाकर कमरा बंद कर दिया। फिर दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद केयर टेकर मुनील ने भी दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। फिर दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए, किसी से नहीं बताने के लिए कहा।

बताया जाता है कि पूल आधिकारिक तौर पर उपयोग के लिए अभी खुला नहीं है, फिर भी लोग अक्सर बिना किसी शुल्क या औपचारिक अनुमति के वहां नहाने के लिए आते थे। पुलिस को जांच में पता चला कि घटना वाले दिन पूल का गेट खुला होने पर दोनों बच्चियां वहां नहाने के लिए चली गई। उसी समय वहां दोनों आरोपी आ गए और इस वारदात को अंजाम दिया।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आठ अगस्त को नरेला थाना पहुंची एक महिला ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी और एक अन्य नौ वर्षीय बच्ची के साथ लामपुर स्थित एमके स्विमिंग पूल में पांच अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो बच्चियों का मेडिकल जांच कराने के बाद नौ अगस्त को नरेला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2) (सामूहिक बलात्कार), 127 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 351 (आपराधिक धमकी) और पाक्सो अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपी अनिल कुमार और मुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल कुमार बिहार के समस्तीपुर जिला का रहने वाला है, जबकि मुनील कुमार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।