पिंटू सेठ ने इंदौर को भी बना दिया बिहार, होटल के नक्शे के लिए दिया आवेदन, बैंक और एटीएम के लिए पास हुआ नक्शा, खड़ा कर दिया सी-21 बिजनेस पार्क

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जिस तृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन को फर्जी तरीके से खरीद कर रेडीसन चौराहे पर सी-21 बिजनेस पार्क बनाया गया है, उसका नक्शा भी पूरा फर्जी है। बेबीलोन इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में आवासीय होटल बनाने के लिए आवेदन दिया गया। टीएनसीपी से बैंक और एटीएम के लिए नक्शा पास होता है, लेकिन बिहार से आए पिंटू सेठ की जादूगरी ऐसी कि वहां पर सी-21 बिजनेस पार्क खड़ा कर लिया जाता है।

इस पूरी कवायद में बिहार से आए गुरजीत सिंह उर्फ पिंटू छाबड़ा के साथ नगर तथा ग्राम निवेश विभाग तथा अन्य विभागों की मिलीभगत उजागर हुई है। बेबीलॉन द्वारा टीएनसीपी में उक्त भूमि पर आवासीय होटल बनाने हेतु आवेदन किया गया था। हाईराइज बिल्डिंग बनाने की बैठक होने के पूर्व भी होटल बनाने का ही उल्लेख है। टीएनसीपी के आवक-जावक रजिस्टर में भी इसका उल्लेख है। इसके बावजूद कमेटी की बैठक होने के बाद अचानक से आवासीय उपयोग की जमीन पर कमर्शियल कॉरपोरेट ऑफिस बनाने हेतु नक्शे की स्वीकृति प्रदान कर दी जाती है।

बैंक-एटीएम आदि के लिए अनुमति

अधिकारी द्वारा नक्शे की स्वीकृति, विकास योजना 2021 के तहत सारणी क्रमांक 6.22 बैंक/एटीएम के समान होने की आधार पर दी गई है। इसके विपरित वास्तव में उक्त नक्शे में शोरूम, कान्फ्रेंस हॉल आदि बना हुआ है। यह मास्टर प्लान 2021 के तहत आवासीय स्थल पर बनाना प्रतिबंधित है, लेकिन पिंटू सेठ द्वारा अधिकारी से सांठ गांठ कर अवैधानिक रूप से अनुमति ले ली गई। पिंटू सेठ ने नक्शे के विपरित बिल्डिंग बनाकर उसमें बिना अनुमति कॉल सेंटर, ऑटोमोबाइल्स जैसी कंपनियां चलाई जा रही हैं। यह सभी आवासीय प्रयोजन में न हो कर वाणिज्यिक प्रयोजन में आती है। यानी यह पूरी तरह से अवैध हैं।

आवासीय जमीन पर कमर्शियल नक्शा

गृह मत्री से हुई शिकायत के बाद जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि तृष्णा गृह निर्माण संस्था की यह जमीन चुघ बिल्डर ने आईडीए की फर्जी एनओसी लगाकर बेची। इसकी जांच भी आईडीए करा रहा है। इतना ही नहीं इसी फर्जी एनओसी के आधार पर इसका डायवर्सन कृषि से आवासीय करवाकर टीएनसीपी से नक्शा भी पास कराया गया। ताज्जुब तो इस बात का है कि इस आवासीय भूमि पर टीएनसीपी ने कमर्शियल नक्शा भी पास कर दिया।

एसडीओ की मिलीभगत भी उजागर

सूत्र बताते हैं कि एसडीओ द्वारा उक्त एनओसी के संबंध में आईडीए से पत्रव्यवहार किया गया था। आईडीए द्वारा तत्कालीन एसडीओ वेदप्रकाश से नक्शा, खसरों की जानकारी एवं मौका निरीक्षण करने का निवेदन किया गया, परंतु एसडीओ ने सभी चीजों को दरकिनार करते हुए बिना आईडीए की अनुमति लिए, फर्जी एनओसी के आधार पर डायवर्शन कर दिया।

पिंटू सेठ के पार्टनर रह चुके हैं चुघ

बताया जाता है कि चाय व्यापारियों के प्लॉटों को जोड़कर बने मल्हार में सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन बेचने वाले चुघ बिल्डर पिंटू सेठ के पार्टनर रह चुके हैं। यहां भी पूरा फर्जीवाड़ा चुघ ने किया है यानी स्पष्ट है कि पिंटू सेठ से मिलीभगत कर ही चुघ ने यह सब किया है।

हनी-टनी को पिंटू सेठ ने किया बाहर

बताया जाता है कि सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन में हनी-टनी भी पार्टनर थे, लेकिन पिंटू छाबड़ा ने अपनी आदत अनुसार उन्हें बाहर कर दिया। पिंटू ने पुष्प विहार की कुछ जमीनें हनी-टनी को दिलवा दीं, जिसको लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। ताज्जुब की बात तो यह है कि हनी-टनी तो फंस गए, लेकिन पिंटू सेठ के खिलाफ कुछ नहीं हुआ।

ठीक से हो जांच तो बिल्डिंग हो जाए सील

फर्जीवाड़े के बुनियाद पर खड़े सी-21 बिजनेस पार्क की अगर नगर निगम, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभाग ठीक से जांच करे तो इसमें इतना फर्जीवाड़ा है कि बिल्डिंग सील होने की नौबत आ जाए। यहां सवाल यह है कि आखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा सबकी आंखों के सामने कैसे हो जाता है। सी-21 तथा मल्हार मॉल की जमीन का विवाद अब तक नहीं सुलझा है। उसमें भी चाय व्यापारियों के प्लॉटों को जोड़कर दो मॉल खड़े कर लिए गए थे। अब इससे भी बड़ा फर्जीवाड़ा सी-21 बिजनेस पार्क का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।