इंदौर की नई राजनीतिक ‘तिकड़ी’ ने दिखाया कमाल, सीएम को गोगादेव मंदिर में ले गए, कई नेताओं के चेहरे की उड़ी रंगत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा में इंदौर की नई राजनीतिक ‘तिकड़ी’ इन दिनों कमाल दिखा रही है। आज तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सीएम जब इंदौर आए तो इस तिकड़ी ने फिर कमाल दिखाया। इसी तिकड़ी ने सीएम को गोगादेव मंदिर तक आने को राजी किया।

उल्लेखनीय है कि जिस दिन हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बने थे, उसी दिन शहर में उनके स्वागत के लिए कई पोस्टर लगे थे। इसमें पहली विधायक मनोज पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर की तिकड़ी एक साथ नजर आई थी। तब से यह तिकड़ी लगातार सक्रिय है और हर आयोजनों में साथ ही जाती है।

👉 यह भी पढ़ें:

बिना कार्यक्रम सीएम को कर लिया राजी

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि गोगादेव मंदिर में सीएम के आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। हालांकि इस तिकड़ी ने एयरपोर्ट पर ही सीएम के कान में यह बात डाल दी थी। एयरपोर्ट से लेकर गांधी हॉल तक कुछ वरिष्ठ नेता इस कोशिश में लगे रहे कि सीएम गोगादेव मंदिर न जाएं, लेकिन सीएम ने तिकड़ी की सुनी। चू्ंकि सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया से गौरव रणदिवे के संबंध छुपे नहीं हैं, इसलिए भी सबको पता था कि तिकड़ी सीएम को जरूर ले आएगी।

मंत्रीजी ने किया किनारा

इंदौर के एक बड़े मंत्री तिरंगा यात्रा में तो सीएम के साथ थे। गांधी हॉल में जब सीएम पत्रकार वार्ता में पहुंचे तो मंत्रीजी गायब हो गए। इसके बाद वे गोगादेव मंदिर में भी नजर नहीं आए। जबकि, वाल्मिकी समाज के कई नेता मंत्रीजी के खास हैं। ऐसे में मंत्रीजी का यहां नहीं आना चर्चा का विषय रहा। कुछ लोग यह कहते रहे कि मंत्रीजी ने तिकड़ी को देखते हुए किनारा कर लिया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वाल्मिकी समाज के करीब डेढ़ लाख वोटर हैं और इनमें से अधिकांश भाजपा के समर्थक हैं।

सीएम ने की गोगादेव की आरती

सीएम यादव तिकड़ी के साथ गांधी हॉल में पत्रकार वार्ता खत्म कर पंढरीनाथ स्थित वीर गोगादेव मंदिर पहुंचे। वे यहां वीर गोगादेव की आरती में शामिल हुए और शीश नवाकर गोगादेव का आशीष प्राप्त किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मनोज पटेल, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।