अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सपा चीफ अखिलेश यादव ने एफसीआर बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके बहाने उनकी संपत्तियां हड़प लेना चाहती है। सपा मुखिया ने सवाल किया कि क्या सरकार पीएम फंड में आए पैसे लौटाएगी या नहीं।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स लिखा है कि NGOs की विदेशी फ़ंडिंग को नियमित करने के नाम पर जो Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 की धांधली होने वाली है, उसको लाने से पहले भाजपा बताए कि जो पैसा विदेशों से PM CARE FUND में आया था वो लौटाया जाएगा या उसको भी ऑडिट की तरह विशेष छूट देकर गटक लिया जाएगा। ⁠जो पैसा इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से आया था उसे भाजपा कब लौटाएगी. जब इलेक्टोरल बॉण्ड ही अवैध घोषित हो गये हैं तो उससे मिला पैसा कैसे वैध है? ⁠और जो पैसा अन–रजिस्टर्ड तथाकथित लाल किलाई NGO के खातों में आता है उसका क्या होगा? कहीं ये उसी की विदेशी जड़ें काटने की आपसी लड़ाई तो नहीं है।– और तथाकथित धर्मार्थ उगाहे गये, मंदिर निर्माण के नाम पर बटोरे उस चंदे का हिसाब कौन देगा, जो भाजपा से संबद्ध संगी–साथी मुखौटा संगठनों मतलब परिषद, वाहिनी आदि ने हड़प लिए। उसमें भी विदेशों से अथाह पैसा आया था। इनसे जुड़े सभी पदाधिकारियों के खातों और संपत्तियों से वसूली की जाए। अखिलेश ने लिखा कि दरअसल ये भाजपाई राजनीति की अलोकतांत्रिक, अति नियंत्रणवादी एकाधिकारी सोच है जो NGOs पर अवांछित नियंत्रण करके, उन्हें अपनी कठपुतली बनाना चाहती है और इसके बहाने धीरे–धीरे उनकी संपत्तियों को ही हड़प लेना चाहती है। भाजपा सरकार ख़ुद तो कुछ करती नहीं है और जो सच्चे स्वतंत्र NGOs अच्छा काम कर रहे हैं उनको भी नहीं करने देना चाहती है। कई बार जनता कहती है कि सरकार से ज़्यादा अच्छा काम तो गैर सरकारी संस्थाएं कर दिखाती हैं, इससे कई मोर्चों पर सरकार की बेहद किरकिरी होती है और भाजपाइयों की नाकामी उजागर हो जाती है। उन्होंने लिखा कि भाजपा ये भी बताए कि जो पैसा विदेश से विधि–विधान से आ रहा है उस पर तो इतने प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं लेकिन उस अकूत धन का क्या जो अवैध रूप से विदेश जा रहा है मतलब जो दौलत उनके मित्र विदेश ले जाकर, और वहाँ बेख़ौफ़ रहकर आराम से ऐश कर रहे हैं, उनकी ज़मीनें–संपत्तियां कब जब्त करके वसूली की जाएगी। उन ’भगोड़े भाजपाई भाईयों’ को वैसे ही विशेष छूट मिलती रहेगी जैसे कि साम्राज्यवादी ताक़तों का साथ देनेवाले उनके मुख़बिर संगी–साथियों और वैचारिक पूर्वजों को स्वतंत्रता से पहले मिलती रही थी। जनता इस बार भाजपा का पक्षपात का एटीएम बंद कर देगी। भाजपा की बदनीयत और बेईमानी ही उसके हर बिल की बुनियाद होती है। भाजपा जाए तो चैन आए! बुरे दिन जाने वाले हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।