मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर–बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में गैस रिसाव हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। घटना बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर 13 में मेडली फार्मा कंपनी में नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक से गैस लीक होने से हुई।
बताया जाता है कि यह हादसा गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच की है। इस हादसे में कुल छह लोग प्रभावित हुए हैं। सभी को शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के रूप में हुई है। जिन दो लोगों की हालत गंभीर हैं उनके नाम रोहन शिंदे और निलेश हाडल बताए जा रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई
- डीसी बोर्ड ने बदल दिया डेली कॉलेज का संविधान, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे ओल्ड डेलियंस, एडीएम पवार करेंगे जांच
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार
पालघर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे से 3 बजे के बीच कंपनी की नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारी प्रभावित हुए। छह मज़दूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6:15 बजे चार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य को स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। संयंत्र से सभी प्रभावित कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।


