इस बार गणेश चतुर्थी पर पांच दुर्लभ संयोग, बुधवार का दिन होने से और भी कई शुभ योग, भक्तों पर कृपा बरसाएंगे गणपति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस बार गणेश चतुर्थी पर पांच दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा बुधवार होने से कई शुभ योग भी हैं। बुधवार गणेशजी का प्रिय दिन है। संयोग से इस दिन गणेश चतुर्थी आ रही है, इस कारण इस दिवस का महत्व काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही शुभ और शुक्ल योग भी बने हुए हैं। पंचागों के अनुसार बुध–चित्रा नक्षत्र का भी योग साथ मिल रहा है।

ज्योतिषियों के अनुसार गणेश चतुर्थी पर शुभ और शुक्ल योग के साथ ही सवार्थसिद्धि योग, रवियोग, इंद्र योग, ब्रह्म योग और प्रीति योग का लाभ भी मिल रहा है। ऐसे योगों में गणेशजी के पूजन से और ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। चतुर्थी के दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग मिल रहा है। इसके अलावा बृहस्पति भी मिथुन राशि में चल रहे हैं जो बुध की ही राशि है।

मध्याह्नकाल में स्थापना से और भी फायदे

ज्योतिषियों के अनुसार गणेश चतुर्थी पर इस बार अमला, उभयचरी, वीणा, वरिष्ठ और राजयोग भी बन रहे हैं। माना जाता है कि ऐसे योगों के बीच गणेशजी की पूजा करने से वे काफी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। पाचांग के अनुसार इस बार भद्रा का साया भी रहेगा, लेकिन इससे गणेश स्थापना में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। माना जाता है कि गणेशजी का जन्म मध्याह्नकाल में हुआ था। इसलिए अगर आप मध्याह्नकाल में गणपति स्थापना करते हैं तो और भी शुभ फलदायक होता है।

चतुर्थी तिथि

प्रारंभ : 26 अगस्त दोपहर 1:55

पूर्ण : 27 अगस्त दोपहर 3:45

गणपति स्थापना के मुहूर्त

मध्याह्नकाल मुहूर्त : प्रात: 11:12 से दोपहर 12:28

अवधि : 1 घंटा 16 मिनट

चौघड़िया अनुसार मुहूर्त

लाभ : प्रात: 6:09 से प्रात: 7:44

शुभ : प्रात: 10:53 से दोप 12:28

चर : दोप 3:38 से सायं 5:12

लाभ : सायं 5:12 से सायं 6:47

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।