👉 यह भी पढ़ें:
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- Kullu News: मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच शुरू
- Thailand में 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
0:00 left
नई दिल्ली। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में स्थित एनन्सिएशन कैथोलिक स्कूल में बुधवार को जबरदस्त फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। बताया जाता है कि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार बच्चे सुबह की प्रार्थना सभा में थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई। मिनियापोलिस के दक्षिण–पूर्वी आवासीय इलाके में स्थित यह स्कूल यह स्कूल कैथोलिक चर्च से जुड़ा हुआ है। यहां प्री–स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा कि हमारे बच्चों और शिक्षकों के लिए यह बहुत दर्दनाक है। उन्होंने बच्चों और अध्यापकों के लिए प्रार्थना की। घटना के बाद पुलिस, एफबीआई, फेडरल एजेंट्स और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। स्कूल से जुड़े एक शख्स के मुताबिक, बच्चों को स्कूल से सुरक्षित निकाल लिया गया। मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना कल्पना से भी परे है। इस घटना की भयावहता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।



