भाजपा की नई चौकड़ी ने फिर दिखाई ताकत, निर्भय सिंह पटेल की याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, सुमित मिश्रा ने संचालन कर सबको चौंकाया

Date:

इंदौर। भाजपा इंदौर में बनी नई राजनीतिक चौकड़ी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखा दी है। पहले से तय नहीं होने के बावजूद सीएम डॉ.मोहन यादव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्व.निर्भय सिंह पटेल की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा की नई चौकड़ी ने निवेदन किया था।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की इस नई चौकड़ी में विधायक मनोज पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, हिन्द रक्षक संगठन के एकलव्य सिंह गौड़ और अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर शामिल हैं। शहर में रणदिवे, गौड़ और सोनकर की तिकड़ी सक्रिय है। पिछले दिनों कई कार्यक्रमों ये तीनों न केवल साथ गए, बल्कि साथ बैठे भी। इनकी सक्रियता से भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता जले-भुने भी बैठे हैं, लेकिन यह तिकड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही।

सीएम ने हर बार मानी चौकड़ी की बात

जब से यह चौकड़ी सक्रिय है, तब से सीएम भी इनकी बात नहीं टाल रहे। सबसे पहले हिन्द रक्षक संगठन की फाग यात्रा में एकलव्य सिंह गौड़ कई नेताओं के न चाहते हुए भी सीएम को ले आए। अभी कुछ दिनों पहले ही जब सीएम इंदौर आए थे, तो इसी चौकड़ी के गौरव रणदिवे सीएम को गोगादेव मंदिर ले गए थे। एयरपोर्ट से लेकर गांधी हॉल तक कुछ वरिष्ठ नेता इस कोशिश में लगे रहे कि सीएम गोगादेव मंदिर न जाएं, लेकिन सीएम ने चौकड़ी की सुनी। इसके बाद विधायक मनोज पटेल सीएम को अपने कार्यक्रम में ले आए।

नगर अध्यक्ष मिश्रा ने भी सबको चौंकाया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के खास माने जाने वाले नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आज सबको चौंका दिया। मनोज पटेल के पिता स्व.निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुमित मिश्रा को करता देख सबको हैरानी हुई। क्योंकि, मनोज पटेल से कैलाश विजयवर्गीय की अदावत जगजाहिर है। ऐसे में चर्चा इस बात की है कि आखिर सुमित मिश्रा क्या संदेश देना चाहते हैं।

यह तो तय है कि हावी न रहेगा कोई एक गुट

इस नई चौकड़ी के बनने के बाद से यह तो तय हो गया है कि अब इंदौर में एक गुट विशेष हावी नहीं रहेगा। इस चौकड़ी ने लगातार यह संदेश दिया है कि वह किसी भी तरह का मोर्चा लेने को तैयार है। इसकी पहली झलक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिख गई थी। तब पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगे होर्डिंग में यह चार चेहरे यानी चौकड़ी नजर आई थी। तभी यह तय हो गया ता कि इंदौर भाजपा में अब नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।