👉 यह भी पढ़ें:
- गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल
- Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- Uttarakhand के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस, कई गंभीर रूप से घायल
- Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
- Mumbai Rain: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
0:00 left
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास सोमवार को मनसा देवी की पहाड़ियों से भूस्खलन होने की खबर है। इसके कारण हरिद्वार–देहरादून–ऋषिकेश रेलमार्ग बाधित है। इसके कारण वंदे भारत सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
बताया जाता है कि मनसा देवी पहाड़ियों से तेज गति से मिट्टी और चट्टानों का मलबा भीमगोड़ा रेल सुरंग के समीप पटरी पर आ गिरा। रेल पटरी के पास बना एक शिव मंदिर भी भूस्खलन में ध्वस्त हो गया है। रेलवे की ओर से पहाड़ी और रेल पटरी के बीच लोहे का बड़ा भारी जाल लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद भारी मात्रा में बड़े बड़े पत्थरों के टुकड़े जाल को तोड़कर पटरी पर आ गिरे। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेलवे विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। जीआरपी पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि भूस्खलन से फिलहाल रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों का संचालन बाधित है। रेलमार्ग को साफ कर उसे जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है। ज्यादा मात्रा में मलबा और बहुत बड़े–बड़े पत्थर आने के कारण पटरी पर आवागमन बहाल करने में समय लग सकता है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी इसी पहाड़ी का एक हिस्सा खिसककर नीचे गिरा था। लगातार हो रही बारिश के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।



