👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला
- Iran-US Deal का बड़ा असर! अमेरिका ने हटाई ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- लिपुलेख विवाद पर भारत-नेपाल आमने-सामने, बातचीत से समाधान पर भारत का जोर
0:00 left
नेपाल ने सोशल मीडिया बैन हटाया, विरोध प्रदर्शनों में 19 की मौत के बाद निर्णय
नेपाल सरकार ने हाल ही में लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध को वापस ले लिया है। यह फैसला उन विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया जिनमें 19 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।

कैबिनेट प्रवक्ता और संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने जानकारी दी कि सरकार ने सोशल मीडिया साइटों को बहाल करने का आदेश दे दिया है।
गुरुंग ने कहा,
- “हमने सोशल मीडिया बैन को हटा लिया है। अब ये चल रहे हैं।”
- सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया साइट को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
सोमवार को काठमांडू में हजारों युवा संसद के सामने सड़कों पर उतर आए और भ्रष्टाचार व बैन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।
नेपाल सरकार ने हाल ही में फेसबुक और ‘एक्स’ सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, हालात बिगड़ने के बाद सरकार ने बैन हटाने के साथ-साथ युवाओं से विरोध समाप्त करने की अपील की है।



