भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ शिवेसना यूबीटी करेगी आंदोलन, सांसद संजय राउत ने इसे सीधा देशद्रोह बताया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। एशिया कप के तहत 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है। शिवसेना यूबीटी इसके खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को एक्स पर लिखा-पहलगाम हमले में 26 मां–बहनों का सिंदूर मिटा, उनका आक्रोश अभी थमा नहीं। ऑपरेशन सिंदूर, जो आतंकी पाकिस्तान को तोड़ने के लिए शुरू हुआ, अभी खत्म नहीं हुआ। फिर भी अबू धाबी में भारत–पाक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। 14 सितंबर को भाजपा मंत्रियों के बच्चे इसे देखने जरूर जाएंगे। यह सीधा देशद्रोह है।

संजय राउत ने कहा कि इसके खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) महिला आघाडी रविवार को सिंदूर रक्षा आंदोलन करेगी। महाराष्ट्र की हजारों महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को घर–घर से सिंदूर भेजेंगी। सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में! संजय राउत ने पहलगाम के बैसरन घाटी की आतंकी वारदात की भयावहता को बताने वाली वायरल तस्वीर भी शेयर की। राउत ने कहा कि आपने कहा था कि पानी और खून साथ–साथ नहीं बहेंगे। अगर पानी और खून साथ–साथ नहीं बहेंगे, तो खून और क्रिकेट साथ–साथ कैसे चलेंगे? यह देशद्रोह है, बेशर्मी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह अभी भी जारी है। पहलगाम में हमारी 26 महिलाओं का सिंदूर मिटा दिया गया। उनका दर्द, दुख और गुस्सा खत्म नहीं हुआ है। आज भी वे सदमे में हैं। आप लोग अबू धाबी में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। मेरा सवाल भाजपा से है, सरकार से नहीं। मेरा सवाल विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल से है। इसमें आपकी कोई भूमिका है या नहीं?

सीधे प्रसारण पर रोक की भी उठी थी मांग

कुछ दिनों पहले उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एशिया कप में भारत–पाकिस्तान मैच के देश में सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने पिछले महीने ही राष्ट्रीय हित और जनभावना का हवाला देते हुए मैच का सीधा प्रसारण बंद करने के लिए सरकार को पत्र लिखा था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा था कि मैं आपको गहरी पीड़ा और चिंता के साथ लिख रही हूं, न केवल एक संसद सदस्य के रूप में, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी, जो अभी भी इस साल पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में जानमाल के नुकसान का गम भूल नहीं पाया है। आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का संदेश लेकर एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा गया था, जिसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन भारत सरकार का क्रिकेट मैचों के आयोजन का यह निर्णय मुझे और मेरी अंतरात्मा को पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।