झारखंड में मुठभेड़: एक करोड़ का  इनामी माओवादी नेता सहदेव सोरेन ढेर, दो अन्य भी मारे गए

Date:

झारखंड में मुठभेड़: एक करोड़ का इनामी माओवादी नेता सहदेव सोरेन ढेर, दो अन्य भी मारे गए

झारखंड के हज़ारीबाग जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन मारा गया है। सहदेव पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

Jharkhand-Three-Naxalites-including-Sahdev-Soren, | झारखंड में एक करोड़ का  इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, मुठभेड़ में दो अन्य भी ढेर

पिछले चार दिनों में माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के दो सदस्य मुठभेड़ में मारे गए, जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण किया है।

हज़ारीबाग में हुई इस मुठभेड़ में सहदेव के साथ दो और माओवादी ढेर हुए। इनमें से एक की पहचान ज़ोनल कमांडर चंचल के रूप में हुई है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में माओवादियों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान मुठभेड़ में यह सफलता मिली। मौक़े से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए।

सहदेव सोरेन माओवादी संगठन की झारखंड-बिहार रीजनल कमिटी की ज़िम्मेदारी संभाल रहा था।

केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से माओवाद पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए, गिरफ़्तार हुए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ के दौरान माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य मोडेम बालकृष्णा समेत 9 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इसके बाद शनिवार को सेंट्रल कमेटी की सदस्य पोथुला पद्मावती ऊर्फ सुजाता ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...