प्रसिद्धि पचा नहीं पाए इंदौर के डांसिग कॉप रणजीत सिंह, एक युवती के फ्लर्ट करने के आरोप के बाद अधिकारियों ने किया लाइन अटैच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देशभर में अपने अलग अंदाज के लिए डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर ट्रैफिककर्मी रणजीत सिंह अपनी प्रसिद्धि नहीं पचा पाए। एक युवती ने इंस्टाग्राम पर रणजीत पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अधिकारियों ने रणजीत को लाइन अटैच कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर एक युवती ने वीडियो शेयर कर इंदौर के ट्रैफिककर्मी रणजीत सिंह पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि रणजीत ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर फ्रेंडशिप करने की बात कही है। इसके साथ ही उसका कहना है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें इंदौर आने को कह रहा था। यहां तक कि फ्लाइट का टिकट कराने और शहर में ठहरने की व्यवस्था करने की भी पेशकश की। युवती ने कहा कि उन्हें रंजीत का यह व्यवहार अनुचित लगा और उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो वायरल होने के बाद रणजीत सिंह ने कहा था कि युवती ने उनके साथ वीडियो बनाने के लिए कहा था। उसने कई मैसेज डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद अब वो कुछ मैसेज दिखाकर आरोप लगा रही है। जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने रणजीत को तत्काल लाइन अटैच कर दिया।

हाईकोर्ट के सामने लगती थी ड्यूटी

रणजीत सिंह की ड्यूटी अक्सर इंदौर हाईकोर्ट के सामने लगती थी। वहां डांस स्टाइल में वे ट्रैफिक नियंत्रित कर काफी लोकप्रिय हो गए थे। इसके कारण वे एक सेलिब्रेटी बन गए थे और उन्हें कई टीवी कार्यक्रमों में बुलाया जाता था। सोशल मीडिया पर भी रणजीत काफी एक्टिव रहे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।