👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- दिल्ली के रोहिणी में ढहा पांच मंजिला भवन, एक की मौत कई घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- B-52 Bomber Crash: उड़ान भरते ही मौत का मंजर! अमेरिकी एयर फोर्स का शक्तिशाली विमान हुआ तबाह, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
0:00 left
दिल्ली एयरपोर्ट पर चौंकाने वाला मामला: 13 साल का अफगान किशोर विमान के पहिये में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंचा
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अफगानिस्तान का 13 साल का किशोर विमान के पहिये के हिस्से (व्हील वेल) में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। फिलहाल किशोर को इमिग्रेशन विभाग ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उड़ान का विवरण और घटना की जानकारी
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह की है। काबुल से काम एयरवेज की फ्लाइट आरक्यू 4401 ने सुबह 8:46 बजे उड़ान भरी और लगभग 10:20 बजे दिल्ली पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद जब विमान टैक्सीवे पर खड़ा था, तो कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते देखा।
कर्मचारियों द्वारा पूछताछ करने पर किशोर ने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। तुरंत सीआईएसएफ जवानों को सूचना दी गई, जिन्होंने उसे हिरासत में लेकर इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया।
ईरान जाने की कोशिश में गलती से भारत पहुंचा
पूछताछ में खुलासा हुआ कि किशोर का इरादा ईरान जाने का था, लेकिन वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुसा और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। उड़ान भरने के बाद पहिये का दरवाजा बंद हो गया और वह लगभग 94 मिनट तक उसी में फंसा रहा।
जानलेवा सफर और खतरा
अधिकारियों के मुताबिक, उड़ान के दौरान 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और बेहद ठंड के कारण किशोर की जान भी जा सकती थी। इसके बावजूद वह सुरक्षित दिल्ली पहुंचने में कामयाब रहा।
फिलहाल किशोर इमिग्रेशन विभाग की हिरासत में है और उसे वापस काबुल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
इससे पहले वर्ष 1996 में पंजाब के रहने वाले दो भाइयों ने भी बिना वीजा और पासपोर्ट के कुछ इसी तरह लैंडिंग गियर में छुपकर गैर-कानूनी तरीके से विदेश गए थे । इस जानलेवा सफर में एक भाई की मौत हो गई थी।



