मैं भारत का बड़ा फ़ैन हूं: ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट
अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि वह भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, अमेरिका का शानदार सहयोगी है, तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और एक गतिशील समाज है। यहां लोगों की समृद्धि और अवसर बढ़ रहे हैं, इसलिए ऊर्जा की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला, अंक तालिका में ऑरेंज आर्मी की पकड़ हुई मजबूत
- केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए
राइट ने आगे कहा, मैं भारत का बड़ा फ़ैन हूं। हमें भारत से प्यार है। हम भारत के साथ और ज़्यादा ऊर्जा व्यापार और ज़्यादा लेन-देन की उम्मीद करते हैं। जब अमेरिकी मंत्री से पूछा गया कि रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फ़ीसदी टैरिफ़ के बावजूद वह दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, भारत इस मुद्दे के बीच में फंसा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी प्राथमिकता दुनिया में शांति है। राइट ने रूस-यूक्रेन युद्ध को बेहद क्रूर बताते हुए कहा कि सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द खत्म हो। उन्होंने दावा किया कि प्रतिबंधित रूसी तेल आज चीन, भारत और तुर्की को जाता है और यह रूस को युद्ध के लिए धन उपलब्ध कराता है।


