👉 यह भी पढ़ें:
- धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, बोले- पीएम मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, PM मोदी से भी जल्द फैसले की अपील
- NEET Paper Leak Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के आंदोलन के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव
- Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, राष्ट्रपति ने दिए निर्देश
- ‘कॉकरोचों’ के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दी जानकारी
- Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं
0:00 left
नई दिल्ली। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है, जिसकी घोषणा जल्द ही होने वाली है। कांग्रेस ने वहां भाजपा के खिलाफ माहौल बना रखा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल चुके हैं और महागठबंधन नीतीश सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है। इसी बीच गुरुवार को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मंद्र प्रधान का बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान को जिस राज्य में भी चुनाव की जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने भाजपा की नैया पार ही लगाई है। धर्मेंद्र प्रधान बिहार भाजपा के प्रभारी और सह प्रभारी भी रह चुके हैं। बिहार की राजनीति और सामाजिक समीकरण की उन्हें अच्छी समझ है। धर्मेंद्र प्रधान 2010 बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त बिहार बीजेपी के सह प्रभारी थे। उस समय एनडीए 243 सीटों में से 206 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।
कई राज्यों में लहराया भाजपा का परचम
2014 के लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार भाजपा को 40 लोकसभा क्षेत्र में 31 लोकसभा सीटें जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी तरह 2017 में उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में वापसी की। साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी धर्मेंद्र प्रधान वहां के प्रभारी थे और भाजपा को जोरदार सफलता मिली। हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक तीसरी जीत के सूत्रधार धर्मेंद्र प्रधान को ही माना जाता है। भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। भाजपा के लिए धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



