बिहार फतह के लिए बनी अमित शाह कि ‘सुपर 45’ में मध्यप्रदेश के कई नेताओं के नाम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संभाली कमान

Date:

भोपाल। बिहार में बहुत जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। अन्य दलों के साथ ही भाजपा पूरी जोरशोर से जुटी हुई है। चुनाव की कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान संभालेंगे, वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार फतह के लिए 45 नेताओं की टीम बनाई है। इनमें मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल है।

अमित शाह की टीम में मध्यप्रदेश से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गजेंद्र सिंह पटेल, अनिल फिरोजिया, मंत्री प्रह्लाद पटेल व विश्वास सारंग, पूर्व सांसद केपी सिंह यादव और अरविंद सिंह भदौरिया नाम शामिल हैं। वीडी शर्मा पटना जोन की 8 लोकसभा और 42 विधानसभा सीट का कमान संभालेंगे। शर्मा ने बिहार की मुंगेर और बेगूसराय लोकसभा सीट के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी बिहार चुनाव पर चर्चा की। वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने के लिये प्रोत्साहित किया।

मध्यप्रदेश जैसा होगा बूथ मैनेजमेंट

सूत्र बताते हैं कि एमपी की तर्ज पर बिहार में बूथ मैनेजमेंट का प्लान बनाया है। जिसमें वीडी शर्मा की भूमिका अहम है। बताया जाता है कि वीडी शर्मा सहित मध्यप्रदेश के अन्य नेताओं को यही जिम्मेदारी दी गई है कि वे बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करें। जिस तरह मध्यप्रदेश में बूथ कार्यकर्ता सक्रिय हैं, वैसे ही बिहार के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करना है। इसकी पूरी प्लानिंग वीडी शर्मा सहित मध्यप्रदेश के अन्य नेता संभालेंगे।

शाह की सूची में हर राज्य के नेता

अमित शाह की सुपर 45 में हर राज्य के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश से सांसद सतीश गौतम, राजकुमार चाहर, संगम लाल गुप्ता, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, नेता उपेंद्र तिवारी और विधायक सलभ मणि त्रिपाठी, राजस्थान से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को भी जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ से सांसद संतोष पांडेय और विजय बघेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को जगह मिली है। दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी, कमलजीत शाहरावत और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को शामिल किया गया है। गुजरात से सांसद देवूसिंह चौहान, मितेश पटेल और विधायक अमित ठाकरे को कमान सौंपी गई है। हरियाणा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जम्मूकश्मीर से सांसद युगल किशोर शर्मा, झारखंड से सांसद मनीष जयसवाल, कालीचरण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय और पूर्व सांसद सुनील सिंह, ओडिशा से सांसद अनंत नायक को भी बिहार भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।