रैली में मची भगदड़ से दुखी एक्टर विजय मृतकों के परिजनों को देंगे 20-20 लाख रुपए, राज्य सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एक्टर से नेता बने विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर जिले में रैली की थी। इसमें भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। काफी संख्या में लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विजय ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। एक्स पर घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। घायलों को भी 2-2 लाख रुपए देंगे। अभिनेता विजय ने अपने संदेश में लिखा कि शनिवार को करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर, मेरा दिल और दिमाग बहुत व्यथित है। अपनों को खोने के अपार दुख के बीच, मेरे पास उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो मेरे दिल को सहना पड़ रहा है। मेरी आंखें नम हैं और इस बारे में सोचकर मैं और भी दुखी हो रहा हूं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में करूर नगर पुलिस ने टीवीके पश्चिम जिला सचिव मथियालगन, महासचिव आनंद और संयुक्त सचिव निर्मल कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 110, 125 बी और 223 के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 110 क्रमशः हत्या के प्रयास और गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित हैं।

सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग

विजय की पार्टी टीवीके ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि यह हादसा डीएमके की साजिश का हिस्सा हो सकता है। पार्टी के वकील अरिवाजगन ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने या मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की गई है। उन्होंने राज्य सरकार के दावे को खारिज किया कि रैली में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।