प्रदेश के सबसे ‘बड़े’ मंत्रीजी, क्या आपको पता नहीं था-आपका बेटा एक घोटालेबाज कंपनी के साथ कर रहा है ‘बल्लेबाजी’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रसिद्ध घोटालेबाज उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े एक मामले में ईडी ने महू के पाथ ग्रुप पर छापा मारा। पता चला कि पहले भी घोटालेबाजी कर चुकी इस कंपनी में प्रदेश के सबसे बड़े काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पूर्व विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय भी डायरेक्टर हैं। यह खबर सुनकर सब दंग रह गए। इंदौर की जनता को तो भरोसा ही नहीं हो रहा।

आपको याद होगा कि जब आकाश विधायक थे तो अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के अधिकारियों को खुलेआम बल्ला मारा था। तब खूब बवाल मचा। नेशनल मीडिया पर खबर भी बनी। पुलिस में केस भी दर्ज हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंचा। चूंकि भाजपा के एक बड़े नेता के बेटे का भविष्य का सवाल था, जाहिर है धीरे-धीरे गवाह और शिकायत करने वाले पीछे हट गए। फोटो, वीडियो और सारे सबूत होने के बावजूद कोर्ट तक कोई सबूत नहीं पहुंचा और मंत्रीजी के बल्लेबाज बेटे बल्लेबाजी के आरोप से मुक्त हो गए।

👉 यह भी पढ़ें:

खुद बैटिंग करने के लिए मैदान से हटाया

भाजपा संगठन ने मंत्रीजी को मध्यप्रदेश से तड़ीपार कर दिया था। राष्ट्रीय नेता बन गए थे, लेकिन बेटे को विधायक बनवा दिया था। इसके बाद मंत्रीजी एक बार फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बेटे को मैदान से हटा दिया। खुद मनमाने सीट से टिकट लिया और मंत्री बन बैठे। अब ऐसे में बेटा बेरोजगार कैसे रहता? मंत्रीजी ने कई कंपनियों में डायरेक्टर बनवा कर उससे बल्लेबाजी शुरू करवा दी।

आकाश विजयवर्गीय का नाम आया सामने

मंगलवार को जब ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़े मामले में पाथ ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा तो अचानक से आकाश विजयवर्गीय का नाम भी उछलने लगा। पता चला कि आकाश इस कंपनी में 30 सितंबर 2017 से डायरेक्टर हैं।आकाश विजयवर्गीय ने वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में भी इस कंपनी की हिस्सेदारी का जिक्र किया था। उनके पास करीब 3.55 लाख रुपए की हिस्सेदारी दर्ज है। पाथ ग्रुप देशभर में टोल, हाईवे निर्माण और अन्य कंस्ट्रक्शन कार्यों से जुड़ा है। नितिन अग्रवाल इसके मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी के डायरेक्टर मंडल में निपुन अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल और संतोष अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा आशीष अग्रवाल और आदित्य उपाध्याय इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। समूह की एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां अलगअलग प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत हैं।

पहले से ही बदनाम है यह कंपनी

करीब दस साल पहले भी पाथ ग्रुप पर आयकर विभाग ने दबिश दी थी। तब खुलासा हुआ था कि राजस्थान में एक हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट का ठेका अनिल अंबानी की कंपनी को मिला था। जिसे पाथ ग्रुप को सब-कॉन्ट्रैक्ट के रूप में सौंपा गया। इस दौरान दो अलग-अलग अनुबंध सामने आए थे। आरोप था कि सीक्रेट एग्रीमेंट के जरिए अतिरिक्त रकम को अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से बाहर भेजा गया। बाद में दुबई से वापस भारत लाया गया। अनिल अंबानी समूह और पाथ इंडिया कंपनी के बीच भी कई कांट्रेक्ट को लेकर करार है। पाथ इंडिया लिमिटेड में भी मनी लांड्रिंग करते हुए करोड़ों रुपये दुबई की शेल कंपनी में भेजने की आशंका में ईडी ने यह कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।