जानलेवा कफ सिरप मामले में सीएम मोहन यादव का एक्शन, जहरीली दवा लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी सस्पेंड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में जहरीले कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जानकारी खुद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालाय की तरफ से दी गई है। बच्चों के उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन के बाद उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य सेवाएं, जबलपुर में अटैच कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर छिंदवाड़ा पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी और तमिलनाडु की दवा कंपनी श्रेशन फार्मेसीटिकल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी कंपनी दवा से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। शनिवार देर रात बीएमओ डॉ. अंकित सल्लाम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में डॉक्टर प्रवीण सोनी को राजपाल चौक से हिरासत में लिया।

👉 यह भी पढ़ें:

एसआईटी करेगी मामले की जांच

सीएम डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर रविवार को डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्यप्रदेश आयुक्त तरुण राठी की ओर से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। डॉक्टर पर उन बच्चों का इलाज करने का आरोप है, जिनकी मौत हुई थी। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है। एसआईटी जल्द ही तमिलनाडु जाकर श्रेशन फार्मेसीटिकल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामला जांच में है, और जांच के आधार पर आगे कुछ और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।