भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई; हिंडन एयरबेस पर हुआ मुख्य आयोजन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई; हिंडन एयरबेस पर हुआ मुख्य आयोजन

भारतीय वायुसेना आज अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह एक्स (X) पर पोस्ट कर वायुसेना कर्मियों को बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा,वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई।”

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,भारतीय वायुसेना वीरता, अनुशासन और सटीकता की प्रतीक है। उन्होंने हमारे आकाश की सुरक्षा में, अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनकी प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और अदम्य साहस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।”

Indian Air Force Day 2023 Date History Significance And Importance In Hindi  - Amar Ujala Hindi News Live - Indian Air Force Day 2023:आज मनाया जा रहा है  भारतीय वायुसेना दिवस, जानें

इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचे, जहां वायुसैनिकों की परेड का आयोजन हुआ। वायुसेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली।

गौरतलब है कि इस वर्ष वायुसेना दिवस का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहला कार्यक्रम हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर परेड और संबोधन का है, जबकि लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हवाई करतबों का प्रदर्शन 9 नवंबर को गुवाहाटी में किया जाएगा।

हिंडन एयरबेस पर इस बार मिग-21 विमान भी प्रदर्शित किया गया, जो हाल ही में छह दशक की सेवा के बाद रिटायर हुआ है। इसके साथ ही राफेल और सुखोई-30 जैसे अत्याधुनिक विमानों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने अतीत में पाकिस्तान को जवाब देने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस वर्ष हिंडन में फ्लाई पास्ट का आयोजन नहीं किया गया। इसके पीछे प्रमुख कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ता एयर ट्रैफिक और बर्ड हिट के खतरे को बताया गया है। अभ्यास और आयोजन के दौरान एयर ट्रैफिक बाधित होने की संभावना को देखते हुए फ्लाई पास्ट को गुवाहाटी शिफ्ट किया गया है।

गुवाहाटी में मौसम की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए फ्लाई पास्ट 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।