0:00
0:00 left
इटली के पास दो जहाज़ हुए डूबे, 11 की मौत 60 से ज़्यादा लापता
दक्षिणी इटली के तटों के पास दो जहाज़ दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग लापता है.ये जानकारी मौके पर मौजूद रेस्क्यू करने वाली टीम ने दी हैं.जर्मनी की चैरिटी संस्था रेस्क्यूशिप का कहना है कि सोमवार को लैम्पड्यूसा आइलैंड पर उन्होंने 51 लोगों को डूबने से बचाया. साथ ही एक लकड़ी की नाव भी निकाली और डेक के निचले हिस्से में 10 शव भी उन्हें मिले.मेडिकल राहत मुहैया करवाने वाली स्वतंत्र अंतराष्ट्रीय संस्था डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर (एमएसएफ़) का कहना है कि ऐसी ही एक और घटना में 60 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं जिसमें 26 बच्चों के होने की आशंका है.




