0:00
0:00 left
उत्तरी लेबनान पर इजराइली हमलों की जांच हो;संयुक्त राष्ट्र संघ
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरी लेबनान में किए गए इजराइली हमले की जांच करने की मांग की है.उत्तरी लेबनान में किए गए इजराइली हवाई हमले में 23 लोगों की जान गई थी. संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता जेरेमी लॉरेंस के मुताबिक ईसाई बहुल गांव एतो पर किए गए इजराइली हमले से मानवीय कानून को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई हैं.
लॉरेंस ने कहा कि इजराइली बमबारी में मारे गए लोगों में 12 महिलाओं और दो बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि इज राइली सेना आईडीएफ ने आरोपों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले सप्ताह बेरूत की एक इमारत पर इजराइली बमबारी में 22 लोग मारे गए थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की निंदा की
- संयुक्त राष्ट्र मंच पर भारत का फिर पाक पर तीखा प्रहार: पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को सख्ती से किया खारिज
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा संदेश: कश्मीर पर पाकिस्तान को फटकार, पीओके खाली करने की दो-टूक चेतावनी
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का सख्त जवाब: आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी, संयमित और जिम्मेदार थी



