👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन: जिनपिंग ने अमेरिका पर साधा निशाना, पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाक़ात करते नज़र आए।

शी जिनपिंग का संबोधन
अपने उद्घाटन भाषण में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के आधिपत्यवाद पर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा:
- “हमने कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सहयोग को लगातार बढ़ावा दिया, मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाया और बाहरी हस्तक्षेप का स्पष्ट रूप से विरोध किया।”
- “हम हमेशा अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय के पक्ष में खड़े हैं और आधिपत्यवाद व सत्ता की राजनीति का विरोध करते हैं।”
- “24 साल पहले एससीओ की नींव पारस्परिक विश्वास, समानता और साझा विकास की खोज पर रखी गई थी।”
- उन्होंने यह भी याद दिलाया कि एससीओ सदस्य देश सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य विश्वास-निर्माण और आतंकवाद, अलगाववाद व उग्रवाद के खिलाफ बहुपक्षीय कार्रवाई करने वाले पहले देश रहे हैं।

पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद को सबसे बड़ा ख़तरा बताया और इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी गंभीर चुनौती है।



