👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव! ईरान का बड़ा दावा- ओमान के साथ नए समुद्री रूट पर बनी सहमति, अमेरिका की चेतावनी से बढ़ी चिंता
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
0:00 left
ओमान में शुक्रवार को होगी ईरान–अमेरिका परमाणु वार्ता, अब्बास अरागची ने की पुष्टि
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में होगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बातचीत सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी।
अरागची ने लिखा, “अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे मस्कट में आयोजित की जाएगी।”
उन्होंने इस बैठक के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर ओमान का आभार भी जताया और कहा, “सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए मैं अपने ओमान के भाइयों का शुक्रगुजार हूं।
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिया था कि यदि ईरान इस सप्ताह बातचीत के लिए तैयार है, तो अमेरिका भी वार्ता को लेकर तैयार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि किसी भी बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के साथ-साथ उसके मिसाइल कार्यक्रम को भी शामिल किया जाना चाहिए।



