0:00
0:00 left
बाइडन ने इजराइल के ईरान पर संभावित हमले को लेकर दिया समर्थन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की।। इस बातचीत के दौरान जो बाइडन ने इजराइल के ईरान पर संभावित हमले को लेकर अमेरिका का समर्थन दोहराया और लगातार संपर्क में रहने की बात भी कही। हसन नसरल्ला की मौत के बाद ईरान ने इजराइल पर हमला किया था। इससे पहले जब सीरिया में इजराइल हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर मारे गए थे, तब भी ईरान ने इजराइल पर हमला किया था। ऐसे में अब सभी की निगाहें इजराइल के जवाब पर टिकी हैं।
बातचीत के दौरान बाइडन ने नेतन्याहू को लेबनान में आम नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचाने का आग्रह भी किया। इससे पहले अमेरिका ने इजराइल को ईरान के तेल ठिकानों पर हमला न करने को भी कहा था। गौरतलब है कि बीते दिनों ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और रॉकेट हमला किया था। इसके बाद इजराइल ने बदला लेने और ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही थी। अमेरिका ने भी ईरान के इजराइल पर हमले की निंदा की थी और इजराइल को अडिग समर्थन देने का वादा किया था। व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया कि अमेरिका और इजराइल की राष्ट्रीय सुरक्षा टीमें लगातार संपर्क में रहेंगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी



