👉 यह भी पढ़ें:
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- Iran-US Tension: भारतीय नाविकों की मौत से मचा हड़कंप! ओवैसी का ट्रंप पर बड़ा हमला,
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
0:00 left
उत्तरकाशी में भूकंप के दो झटकों से दहशत, वरुणावत पर्वत से मलबा गिरा
उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। सुबह करीब 7:42 पर पहला झटका महसूस हुआ, जबकि दूसरा झटका 8:19 पर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई, और इसका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे उत्तरकाशी में था।

पहले झटके के बाद वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरने लगे। दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, फिलहाल किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों से भूकंप के असर की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
उत्तरकाशी में आए इस भूकंप के झटकों से क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत बनी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



