👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi in Uttarakhand : मौसम की खराबी के कारण सिमकली नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, मोबाइल पर ही दिया संबोधन
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- मौसम करवट ले रहा है: उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ देश भर में सर्दी-बारिश का अलर्ट
- उत्तराखंड; मोहम्मद दीपक को मिला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ
- उत्तराखंड ; पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
- उत्तराखंड ; बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, 3.5 रही तीव्रता; कोई नुकसान नहीं
0:00
0:00 left
हल्द्वानीः हिंसा प्रभावित इलाके में पैसे बांटने वाले संगठन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
उत्तराखंड के हल्द्वानी में तनावग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों की मदद करने के लिए पैसे बांटने वाले युवक और संगठन के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने जांच शुरू की है. नैनीताल पुलिस ने एक बयान में कहा है, सोशल मीडिया में प्रसारित पैसे बांटे जाने के वीडियो के संबंध में पुलिस जांच कर रही है. एनजीओ के अकाउंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पैन नंबर से संबंधित सूचना आयकर विभाग को दी गई है.

पुलिस ने कहा है, हैदराबाद यूथ करेज एनजीओ को डोनेट करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है. उक्त एनजीओ के अकाउंट, रजिस्ट्रेशन नंबर सीज़ करवाने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है, ग़लत तरीके से पैसा लेने व दंगाइयों को सपोर्ट करने एवं सोशल मीडिया में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पोस्ट करने व भ्रामक तथ्य पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.




