एटीएफ की कीमत बढ़ने के बाद इंडिगो ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे से होगा लागू, फ्यूल चार्ज के रूप में 2300 रुपए तक ज्यादा देने पड़ेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब एयरलाइन्स पर भी पड़ने लगा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने किराया बढ़ा दिया है जो आज रात 12 बजे बाद यानी 14 मार्च से लागू हो जाएंगे। जंग के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम 85 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। कंपनी ने ऐलान किया है कि 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। अब आपको 425 रुपए से 2300 रुपए तक ज्यादा देने होंगे।

एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 से भारत के भीतर के उड़ानों पर 425 रुपया ज्यादा देना होगा। इंडियन सबकॉन्टिनेंट बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव के लिए लिए भी फ्यूल चार्ज के तौर पर 425 रुपये वसूले जाएंगे। मिडिल ईस्ट की यात्रा के लिए 900 रुपया, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया की यात्रा के लिए 1800 रुपया, यूरोप की यात्रा के लिए 2300 रुपया ज्यादा देने होंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

इंडिगो का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से एटीएफ के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण उसने किराया वृद्धि का फैसला लिया है। एयरलाइन ने कहा कि एटीएफ उनके ऑपरेशन की सबसे बड़ी लागत है और इस अचानक बढ़ोतरी का असर पूरे नेटवर्क पर पड़ रहा है। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।

बैतूल, नागपुर, वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे से MP की तस्वीर बदलेगी

बैठूल नागपुर वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है। एक्सप्रेसवे से यात्रा और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति।

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत, शाजापुर की महिला 10 दिन पहले भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत। शाजापुर की महिला 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। संक्रमण की गंभीरता बढ़ी है।