नाइजीरिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय के पहले पड़ाव में नरेंद्र मोदी शनिवार की रात नाइजीरिया की राजधानी अबूजा पहुंचे.अबूजा एयरपोर्ट पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनाबू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.प्रधानमंत्री ने इस अगवानी के लिए नाइजीरिया के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इस यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के और गहरा होने की उम्मीद भी जताई.

👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति तिनाबू का शुक्रिया. थोड़ी देर पहले नाइजीरिया पहुंचा. गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभारी हूं. उम्मीद है यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता और संबंधों को और गहरा करेगी.
नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.अपनी नाइजीरिया की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील रवाना होंगे. वहां पर वह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.



