दक्षिण चीन सागर में दो बड़े हादसे: अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान क्रैश

Date:

दक्षिण चीन सागर में दो बड़े हादसे: अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान क्रैश

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना के दो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गए — एक हेलीकॉप्टर और एक लड़ाकू विमान। दोनों ही घटनाओं में सभी पायलट और क्रू सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए।

U.S. combat jet crashes in South China Sea exercise, 7 hurt | The Asahi  Shimbun: Breaking News, Japan News and Analysis

अमेरिकी नौसेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी गई है।

रविवार दोपहर यूएसएस निमित्ज एयरक्राफ्ट कैरियर से रूटीन अभियान पर निकला एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। । राहत-बचाव अभियान के दौरान तीनों क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

करीब आधे घंटे बाद, उसी विमानवाहक पोत से उड़ान भरने वाला एफ/ए-18एफ सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान भी क्रैश हो गया। हादसे के दौरान पायलट ने सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता पाई और उसे तुरंत बचा लिया गया।

नौसेना के अनुसार, यूएसएस निमित्ज वर्तमान में पश्चिमी तट पर लौटने से पहले अपनी अंतिम तैनाती के वापसी चरण में है। यह विमानवाहक पोत 26 मार्च को पश्चिमी तट से रवाना हुआ था और हूती विद्रोहियों के हमलों के जवाबी अभियानों के तहत पश्चिम एशिया में तैनात था। 17 अक्तूबर को यह दक्षिण चीन सागर में प्रवेश कर गया।

गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर चीन अपना दावा करता आया है, जबकि इस क्षेत्र को लेकर उसका फिलीपींस और अन्य पूर्वी एशियाई देशों से लगातार टकराव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय पहले ही चीन के दावे को ख़ारिज कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद चीन इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने और शक्ति प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हट रहा। दूसरी ओर, अमेरिका भी अपने नौसैनिक युद्धपोतों और विमानवाहक पोतों के जरिए चीन को चुनौती देता रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related