अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने का सिलसिला शुरू, ट्रंप के फरमान के बाद 205 लोग सेना के प्लेन रवाना किए गए

Date:

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के फरमान के बाद अमेरिका में बिना किसी वैध कागजात के दाखिल होने वाले भारतीयों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन से 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है।

बताया जा रहा है कि सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। यहां 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे भारतीयों का या तो वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है या ये लोग अवैध तरीके से यूएस में दाखिल हुए हैं। पेंटागन ने जानकारी दी है कि एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 5,000 से अधिक प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए उड़ानें भरी गई हैं। अब तक सैन्य विमानों के जरिए ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में प्रवासियों को भेजा गया है।

ट्रम्प ने पिछले महीने कहा था कि इतिहास में पहली बार हम अवैध विदेशियों का पता लगाकर उन्हें सैन्य विमानों से उनके देश भेज रहे हैं। अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भारत ने अमेरिकी प्रशासन की मदद करने की बात कही है। हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि इस मामले पर भारत अमेरिका की मदद करने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले ही 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...