नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमलावरों ने एक स्कूली बस को निशाना बनाया। बलूचिस्तान के खुजदार में हुए इस हमले में चार बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 38 से ज्यादा घायल हैं। बताया जाता है कि एक आत्मघाती हमलावर ने कार से स्कूल बस को टक्कर मारी थी।
पाकिस्तानी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक स्कूल बस जीरो पॉइंट के करीब थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पतालों के लिए भेजा गया है। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निशाना बनाने वाले हमलावरों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति संदेवना जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान को लेकर काफी तनाव चल रहा है। वह पाकिस्तान से अलग होकर अलग देश बनना चाहता है। बलूचिस्तान में काफी वक्त से अलगाववादी गतिविधियां चल रही हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मिनी स्विट्जरलैंड की खामोशी:आतंकी हमले के एक साल बाद भी सहमी सी है बैसरन घाटी
- पहलगाम में गृह मत्री अमित शाह ने पीड़ितों से की मुलाकात, फफक कर रो पड़े परिजन, शाह ने कहा-किसी को बख्शा नहीं जाएगा
- मोदीजी-शाहजी, आंखों में आँसू भर कर देश पूछ रहा है सवाल…आखिर कैसे फेल हो गया आपका इंटेलिजेंस सिस्टम?
- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों की मौत, गृह मंत्री पहुंचे श्रीनगर, पीएम ने कहा-किसी को बख्शा नहीं जाएगा
- कठुआ आतंकी हमले में चार जवान शहीद, ग्रेनेड से सेना की गाड़ी को बनाया था निशाना



