रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन ने रूस के टोही विमान को मार गिराने का दावा किया
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया में बढ़ता संकट: अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए गए, लापता पायलट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका
- सऊदी अरब के आसमान में ड्रोन हमला नाकाम, 18 ड्रोन मार गिराए गए
- रूस का दावा, यूक्रेन के सौ से अधिक ड्रोन मार गिराये, बड़ा हमला नाकाम किया
- रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर किया बड़ा हमला, सीमा पर 66 ड्रोन मार गिराए
यूक्रेन ने रूस के एक ए-50 जासूसी विमान को मार गिराने का दावा किया है. ये एक महीने के भीतर दूसरा ऐसा दावा है. यूक्रेन के सैन्य सूत्रों ने दावा किया है कि इस विमान को रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन और क्रास्नोडार क्षेत्र के बीच मार गिराया गया. ये युद्ध के मोर्चे से करीब 200 किलोमीटर दूर है. रिपोर्ट के मुताबिक़ आपात सेवाओं को रूस के कानेव्स्कॉय ज़िले में विमान का मलबा मिला है. रूस ने अभी यूक्रेन के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. शनिवार को यूक्रेन पर रूस के हमले के दो साल हो गए हैं.
यूक्रेन की वायुसेना के प्रमुख माइकोला ओलेश्चुक ने विमान मार गिराने के लिए मिलिट्री इंटेलिजेंस और वायु सेना का शुक्रिया अदा किया है. ये रूस का एक लंबी दूरी की उड़ान करने वाला रडार खोजी टोही विमान था. ऑनलाइन ऐसे वीडियो शेयर किए गए हैं जिनमें विमान हवा में मार गिराया जाता हुआ दिख रहा है.

वहीं रूस से संबंधित एक टेलीग्राम चैनल में ये दावा भी किया गया है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विमान के गिरने की वजह रूस की अपनी मिसाइल भी हो सकती हैं.


