पाकिस्तान: इमरान ख़ान और बुशरा बीबी को कोर्ट से झटका
इस्लामाबाद की एक अदालत ने गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सज़ा निलंबित करने वाली याचिका को ख़ारिज किया है.
ये मामला इद्दत से जुड़ा हुआ है.इमरान ख़ान और बुशरा बीबी ने जब निकाह किया था, तब इस्लामी रिवाज़ों के हिसाब से बुशरा बीबी ने अपने पहले पति से तलाक के बाद की ज़रूरी मियाद को पूरा नहीं किया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- कपिलदेव, सुनील गावस्कर सहित 14 पूर्व कप्तानों ने किया इमरान खान का समर्थन, पाकिस्तान सरकार से की जेल में ही इलाज की मांग
- इमरान खान की सेहत पर बड़ा खुलासा: दाईं आंख की रोशनी 15% तक सीमित, बेटे कासिम ने सरकार पर साधा निशाना
- इमरान खान की मौत की अफवाहों से पाकिस्तान में हड़कंप: परिवार का आरोप—“मुलाकात नहीं, कोई सबूत नहीं… क्या इमरान जिंदा हैं?
- इमरान खान की मौत की अफवाहों से पाकिस्तान में हड़कंप; बेटा कासिम बोला—“पिता के ज़िंदा होने का सबूत दो”
इस मामले में दोनों को तीन फरवरी को सात साल की सज़ा सुनाई गई थी.
इस्लामाबाद की अदालत से मिले झटके के बाद इमरान और बुशरा अब ऊपरी अदालत का रुख़ कर सकते हैं.अदालत ने इस मामले में मंगलवार को फ़ैसला सुरक्षित रखा था.


