बहरीन। ईरान–इजराइल तनाव के बीच घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के करीब 100 से ज्यादा लोग बहरीन में फंस गए हैं। हैदराबाद के रहने वाले सॉल्मन राज ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से तुरंत मदद की अपील की है।
बताया जाता है कि 24 फरवरी को पर्यटक वीजा पर चार दिन के टूर के लिए पहुंचे ये लोग अब बहरीन की राजधानी माना में होटल और अपार्टमेंट में रुके हुए हैं। अचानक हालात बिगड़ने के बाद फ्लाइट्स रद्द हो गईं, एयरस्पेस बंद कर दिया गया और एयरपोर्ट पर मिसाइल अलर्ट के बाद चेक–इन काउंटर तक बंद कर दिए गए। हैदराबाद के रहने वाले सॉल्मन राज ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से तुरंत मदद की अपील की है। वीडियो में उन्होंने बताया कि जब वे और उनके साथी वापसी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो आसपास बम और मिसाइलों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। बोर्डिंग पास लेने पहुंचे कई लोगों को वापस भेज दिया गया। सॉल्मन राज ने कहा कि वे सभी अब होटल में रुके हैं, लेकिन उनके पास पैसे कम होते जा रहे हैं और बुजुर्गों को दवा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी अपील है कि भारत सरकार, तेलंगाना और आंध्र सरकार हमें जल्द सुरक्षित निकालें। यहां हालात ठीक नहीं हैं। कई और परिवारों ने भी अलग–अलग वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालेगा अमेरिका, ट्रंप की कड़ी चेतावनी के साथ प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू
- होर्मुज संकट के बीच राहत: फंसा भारतीय जहाज जग वसंत सुरक्षित भारत पहुंचा
- खाड़ी में बढ़ता तनाव: बहरीन में सायरन, कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार
- पाकिस्तान में फंसी भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी फिर अटकी, गृह मंत्रालय ने ऐन वक्त पर लगाई रोक
- अंतरिक्ष में फंसे चीनी एस्ट्रोनॉट्स जल्द लौटेंगे पृथ्वी, शेनझोउ-21 से होगी वापसी
- माउंट एवरेस्ट पर बर्फीले तूफान से 1000 पर्वतारोही फंसे, नेपाल में बारिश से 52 की मौत



