क्या बिहार में भाजपा कर रही है खेला, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की खबरें, बेटा बन सकता है डिप्टी सीएम

Date:

पटना। बिहार के सियासी गलियारों में एक बड़ी खबर चल रही है। पहले यह चर्चा थी कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा में भेजा जा रहा है, लेकिन अब नीतीश कुमार के ही राज्यसभा में भेजने की चर्चा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इसके बदले नीतीश को केंद्र में मंत्री और बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की सौदेबाजी हो रही है।

बताया जाता है कि बदले राजनीतिक समीकरण के बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बुधवार सुबह नई दिल्ली से पटना पहुंचे। इसके बाद नई चर्चा शुरू हो गई। बताया गया है कि नीतीश कुमार के नामांकन दाखिल करने को लेकर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वो 5 मार्च को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। भाजपा लंबे समय से बिहार की कुर्सी पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन नीतीश कुमार के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर भाजपा के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।

इससे पहले निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कई महीनों से कयास लगाये जा रहे थे। निशांत कुमार पिछले कुछ महीनों के दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखे। 1 मार्च को अपने पिता के जन्मदिन पर भी निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नजर आए थे। तब उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना की थी।

विपक्षी दलों ने भाजपा पर साधा निशाना

इन अटकलों पर अब विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आखिरकार बीजेपी अपने मंसूबे में सफल होती नजर रही है। भाजपा का तो ये प्लान शुरू से तैयार था। इसलिए तेजस्वी यादव और हम लोग कह रहे थे कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र वाला खेल करेगी। तिवारी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करेगी। क्या मजबूरी है ये नहीं पता, लेकिन नीतीश कुमार जी को कुर्सी से बेदखल करने का बीजेपी का जो प्लान था उसमें वो सफल होती दिख रही है। दूसरी तरफ सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जब जनादेश नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आया था, तीन महीने में बीजेपी उसका हरण क्यों कर रही है? जनादेश का अपमान भाजपा को बहुत भारी पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...