रूस में पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की जेल में रहस्यमयी मौत
बीते एक दशक से रूस के सबसे महत्वपूर्ण विपक्षी नेता रहे एलेक्सी नवेलनी की जेल में रहस्यमयी मौत हो गई है. जेल विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

एलेक्सी नवेलनी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर विरोधियों में शुमार किया जाता था. वे 19 साल की जेल की सज़ा काट रहे थे. जिस मुक़दमे में उन्हें ये सज़ा दी गई थी, उसे राजनीति से प्रेरित बताया जाता था. जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टहलने के बाद एलेक्सी नवेलनी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे.

जेल विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि नवेलनी ने तुरंत ही अपनी चेतना लगभग खो दी थी. आपातकालीन मेडिकल टीम को फौरन बुलाया गया. मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश की लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए.



