ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट आई सामने, लश्कर का टॉप कमांडर अबु जिंदाल, मसूद अजहर का साला मोहम्मद जमील का भी नाम

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें मारे गए आतंकियों की सूची सामने आ गई है। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे, जिनमें कई लश्कर का टॉप कमांडर अबु जिंदाल, मसूद अजहर का बहनोई मोहम्मद जमील भी शामिल है। इस ऑपरेशन में मौलाना मसूद अजहर के परिवार से जुड़े 14 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान इन आतंकवादियों को लेकर चाहे कितना भी झूठ बोले, लेकिन इनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें सारा सच बयां कर रही हैं। इन आतंकियों राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी, जिसमें पाक सेना के अधिकारी भी उपस्थित हुआ। इससे साफ है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार आतंकियों को केवल संरक्षण देती है, बल्कि आंतरिक समर्थन भी प्रदान करती है।

ये रही प्रमुख आतंकियों की सूची

-मुदस्सर खदियान उर्फ अबु जिंदाल

अबु जिंदाल मुरिदके स्थित मरकज तैयबा का प्रमुख और लश्करतैयबा का शीर्ष आतंकी कमांडर था। पाकिस्तान की सरकार और सेना ने इसके अंतिम संस्कार में विशेष सम्मान दिया? पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुष्पांजलि अर्पित की और सरकारी स्कूल परिसर में जनाजा पढ़ाया गया।

हाफिज मोहम्मद जमील (जैशमोहम्मद)

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा जमील यह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था और बहावलपुर स्थित मरकज सुब्हान अल्लाह का प्रमुख था। वह जैश में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन के लिए फंडिंग जुटाता था।

मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी

जैशमोहम्मद का आतंकवादी यूसुफ अजहर मसूद अजहर का दूसरा साला था, जो आतंकी संगठन जैश के हथियारों के ट्रेनिंग कैंप का काम संभालता था। वह जम्मूकश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था और वर्ष 1999 में हुए आईसी-814 विमान अपहरण कांड में भी वांछित था।

खालिद उर्फ अबु आकाशा

लश्करतैयबा का यह आतंकी जम्मूकश्मीर में कई हमलों में शामिल रहा है। यह अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाता था। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाक सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर भी शामिल हुए।

मोहम्मद हसन खान

जैशमोहम्मद से जुड़ा यह आतंकवादी यह मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था, जो पीओके में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था। हसन जम्मूकश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...