भोपाल। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर अब चारों ओर दिखाई देने लगा है। आज सुबह ही इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया गया था। आज ही हैकर्स ने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया था। इतना ही नहीं हैक कर उस पर पाकिस्तान के भारत के खिलाफ चल रहे अभियान बुनयान–अल–मरसूस का प्रचार भी कर दिया।
बताया जाता है कि एमपी भाजपा की वेबसाइट पर सुबह कुछ यूजर्स ने जाकर देखा तो उस पर पाकिस्तान ऑपरेशन का नाम लिखा हुआ आ रहा था। जानकारी मिलते ही आईटी सेल को वेबसाइट हैक होने की जानकारी जैसे ही मिली, टीम ने इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार सुबह वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली थी। टीम ने जानकारी मिलते ही इसे रिस्टोर कर लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर चली दिल्ली की मर्जी, घुंघरू बांधे बैठे रह गए भाजपा के कई नेता
- जेफरी एपस्टीन केस में नया विवाद: अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट से ट्रंप की फोटो समेत 16 अहम दस्तावेज गायब
- मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट की शीट से लदा ट्रक, सात लोगों की मौत, तीन घायल
- शायद पैदायशी बड़बोले हैं विजय शाह…जब पहली बार मंत्री बनते ही बदले थे तेवर, खंडवा के कलेक्टर रह गए थे दंग
सुबह भाजपा की वेबसाइट पर ऑपरेशन बुनयान–अल–मरसूस लिखा वेबसाइट के होमपेज पर यू हैव बीन हैक्ड पीएफए साइबर फोर्स लिखा हुआ नजर आ रहा था। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वेबसाइट किसने हैक की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च 2019 में भी भाजपा की वेबसाइट हैक हुई थी। तब हैकर ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मीम शेयर करके कई अपशब्द भी लिखे थे।


