भारत की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत ,क़तर ने भारतीय नौ सेना के आठ पूर्व कर्मियों को किया रिहा
क़तर से आखिरकार भारतीय नौ सेना के आठ पूर्व कर्मियों की रिहाई हो गई | इन पूर्व नौसैनिकों को अज्ञात मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी.

इनके रिहा होने के बाद ही सोमवार को भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने घोषणा की कि यूएई का दौरा पूरा करने के बाद पीएम मोदी 15 फ़रवरी को क़तर जाएंगे.अगस्त 2022 में इन पूर्व नौसैनिकों अज्ञात मामले में गिरफ़्तार किया गया था.

सोमवार की सुबह भारतीय विदेश मंत्रालय ने अचानक घोषणा की थी कि क़तर के अमीर के आदेश पर सभी पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है. इसे भारत की डिप्लोमैटिक जीत के रूप में देखा जा रहा है.



