हेलिकॉप्टर क्रैश; राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत;ईरानी मीडिया 

Date:

हेलिकॉप्टर क्रैश; राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत;ईरानी मीडिया

तेहरान टाइम्स के मुताबिक़ हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईशी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मौत हो गई है.तेहरान टाइम्स के मुताबिक घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है.तेहरान टाइम्स के मुताबिक दुर्घटना स्थल तेहरान से 600 किलोमीटर की दूरी पर है.तेहरान टाइम्स ने कहा है कि पहाड़ी इलाके में खोज अभियान चलाने के लिए 40 अलग-अलग टीमों को लगाया गया.ईरान एक टीवी चैनल के मुताबिक घना कोहरा होने की वजह से राहत और बचाव अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.ईरानी टीवी के मुताबिक बारिश ने भी राहत और बचाव अभियान के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं.ईरान की सेना के एक अधिकारी ने तेहरान टाइम्स को बताया है कि हेलिकॉप्टर की खोज के लिए सेना अपने सभी उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है.ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक हेलिकॉप्टर पूरी तरह से जल गया है और किसी के बचने की कोई संभावना नहीं है.ईरान के प्रेस टीवी के मुताबिक सोमवार सुबह राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने दुर्घटना स्थल का पता लगाया है.

Iran के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत, घटनास्थल से हेलीकॉप्टर  क्रैश का वीडियो आया सामने - India TV Hindi

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने उड़ान भरने से पहले अज़रबैजान के राष्ट्रपति के साथ ही दोनों देशों की सीमा पर बांध का उद्घाटन किया था.ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री के हेलिकॉप्टर में सवार होने की पुष्टि की है.इस हेलिकॉप्टर में ईरान के पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती समेत कई अन्य लोग भी सवार थे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...