फ़्रांस; संसदीय चुनावों में त्रिशंकु संसद
रविवार की रात फ़्रांस के लिए उम्मीद से उलट नतीजों वाली रात थी. संसदीय चुनाव के नतीजे चौंकाने वाल रहे.दक्षिणपंथी नेशनल रैली की बढ़त को रोकने के लिए दूसरे चरण से पहले वामपंथी और मध्यमार्गी पार्टियों के बीच रणनीतिक गठबंधन बनाने की कोशिशों में ज्यां-ल्यूक मेलेंशों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.वामपंथी गठबंधन न्यू पॉपुलर फ़्रंट 182 सीटों के साथ पहले स्थान पर है.जबकी बुरी तरह पिछड़ी मैक्रों की मध्यमार्गी पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया.
पहले चरण में सर्वाधिक मत जीतने वाली धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली तीसरे नंबर रही है.
लेकिन इनमें से किसी के पास भी बहुमत के आंकड़े नहीं हैं और फ़्रांस में त्रिशंकु संसद के हालात बन गए हैं.वामपंथी अख़बर ‘लिबरेशन’ ने इस रात के लिए लिखा- ‘क्रेज़ी’.लेकिन बहुत से लोग राहत महसूस कर रहे हैं क्योंकि नेशनल रैली पार्टी सत्ता में पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई.
👉 यह भी पढ़ें:
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- FIFA World Cup 2026: मेसी के रिकॉर्ड गोल, फ्रांस और नॉर्वे भी नॉकआउट में, जानें तीन बड़े मैचों का पूरा हाल
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- मोदी-मैक्रों की ‘मेगा डील’! राफेल से लेकर न्यूक्लियर और AI तक बड़े फैसले, क्या बदलने वाली है भारत-फ्रांस साझेदारी की तस्वीर?
- राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा: 24 सीटों पर 18 जून को मतदान, कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म
- ओम बिरला ने संसदीय समिति का किया गठन, केसी वेणुगोपाल बने लोक लेखा समिति अध्यक्ष



