अमेरिका के व्यापार समझौतों पर चीन की सख्त चेतावनी: उठाएगा जवाबी कदम

Date:

अमेरिका के व्यापार समझौतों पर चीन की सख्त चेतावनी: उठाएगा जवाबी कदम

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह उन देशों का विरोध करेगा जो अमेरिका के साथ ऐसे व्यापारिक समझौते कर रहे हैं जिनसे चीन के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि ऐसे समझौते होते हैं, तो चीन कड़े जवाबी कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चीन अमेरिका से क्या खरीदता है? 125% टैरिफ से किस चीज पर क्या असर होगा? -  china main import from us tariff war products may hit trump and xi jinping  trade war

“तुष्टीकरण से शांति नहीं मिलती”

चीन ने यह भी कहा कि तुष्टीकरण की नीति अपनाकर शांति स्थापित नहीं की जा सकती। मंत्रालय के मुताबिक, चीन अमेरिका की एकतरफा नीतियों का सामना करने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा।

ट्रंप के टैरिफ फैसले के बाद बढ़ा तनाव

चीन का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका अन्य देशों पर चीन के साथ व्यापार सीमित करने का दबाव डाल सकता है, और इसके बदले उन्हें टैरिफ में छूट दी जा सकती है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ़ लगाने की घोषणा के बाद से अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ़ वॉर शुरू हो गया है, जिससे वैश्विक व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related